35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अमेरिकन शेयर नहीं खरीदने पर इंदौर के एनएसई दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर, 20 मार्च । भारतीय शेयर बेचकर अमेरिकन शेयर नहीं खरीदने पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह रिकाॅर्डेड फोन मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर स्थित एनएसई के कर्मचारी को आया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया है कि एनएसई के एक कर्मचारी के पास रिकार्डेड फोन काॅल आया था, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर इंडियन शेयर बेचकर अमेरिकन शेयर नहीं खरीदोगे तो एनएसई के सभी दफ्तरों को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद एनएसई के कर्मचारी की ओर से खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत के आधार पर बम निरोधक दस्ते ने मौके का जायजा भी लिया, जिसमें इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई थी। उसके बाद पता चला कि देश के कई हिस्सों में इस तरह के वॉइस रिकाॅर्डेड काॅल आए हैं। फिलहाल इस कॉल की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading