35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

झारखंड के पलामू में ग्रामीण बैंक में डाका, छह लाख रुपए लूटे

रांची, 22 मार्च । झारखंड के पलामू जिले में ग्रामीण बैंक की लामी पतरा ब्रांच में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपराधियों ने धावा बोलकर छह लाख रुपए लूट लिए। लूटपाट के बाद अपराधियों ने बैंक के सभी कर्मियों को बाथरूम में बंद कर लिया और आराम से भाग निकले।

झारखंड राज्य ग्रामीण (जेआरजी) बैंक की यह शाखा पड़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित है।

बताया गया कि अपराधियों की संख्या तीन थी। वे ग्राहक बनकर पहुंचे थे।

उन्होंने अचानक पिस्तौल निकाल ली और बैंक अधिकारियों को धमकाकर कब्जे में कर लिया।

उन्होंने बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी चुप रहने पर मजबूर कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों के भागने की दिशा में छापामारी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading