29.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापार

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन व्यवसायी ग्रेसिया मुनोज से रचाई शादी

नई दिल्ली, 22 मार्च । जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल मैक्सिकन कारोबारी ग्रेसिया मुनोज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

दीपिंदर गोयल ने दो महीने पहले मुनोज से शादी की और पिछले महीने हनीमून से भारत लौटे।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, ”मुनोज भारत में लक्जरी उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में अपना स्टार्टअप चला रही हैं।”

मुनोज पहले मेक्सिको में एक मॉडल के रूप में काम करती थीं लेकिन अब एक उद्योगपति बन गई हैं। इस जोड़े ने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।

हालांकि, मुनोज की इंस्टाग्राम प्रोफाइल ने इस बारे में कुछ संकेत जरूर दिए थे।

इंस्टाग्राम पर उनके बायो में बताया गया है कि वह ‘अब भारत में अपने घर पर हैं’। इससे पहले उन्होंने दिल्ली की पॉपुलर जगहों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

मुनोज ने लिखा, “मेरे नए घर में मेरी नई लाइफ की झलकियां।”

यह खबर तब आई जब होली से पहले, फूड डिलीवरी कंपनी ने पूरे भारत में अपने ग्राहकों को ‘शुद्ध शाकाहारी’ डिलीवरी के लिए अपने रंगों को हरे से लाल रंग में ‘बदल’ दिया।

अन्य ख़बरें

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

आंध्र प्रदेश का वार्षिक ऋण लक्ष्य 8.10 लाख करोड़ रुपए तय, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading