November 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

उज्जैन में अवैध बूचड़खानों पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई

भोपाल, 23 मार्च । उज्जैन में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह चार बजे एमसीडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 60 से अधिक जानवरों को जब्त किया गया और एक क्विंटल से अधिक कटा हुआ मांस, जो कि फ्रीज में रखा हुआ था, उसे भी जब्त कर लिया गया।

इस बीच, मांस काटने के दौरान इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया। जिसमें तराजू, बांट सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।

इस कार्रवाई में नगर निगम के 40 और पुलिस के 30 अधिकारी शामिल थे।

नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई, जिसमें उपायुक्त संजेश गुप्ता, पुलिस प्रशासन से सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा शामिल थे।

यह कार्रवाई महाकाल चौराहा, बेगम बाग, कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला क्षेत्र में की गई।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

Newsdesk

कोपभवन में बैठे मंथरा-मारीच रच रहे अराजकता की साजिश: सीएम योगी

Newsdesk

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

Leave a Comment