35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अब गले में तख्ती डालकर अपराधी मांगते हैं जान की भीख : सीएम योगी

शामली, 28 मार्च । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले शामली में पलायन होता था – व्यापारी और आम लोग पलायन करते थे। अब अपराधी पलायन करता है। पहले बेटी और व्यापारी गुहार लगाते थे कोई सुनवाई नहीं होती थी, अब अपराधी गले में तख्ती लटकाकर कहता है कि जान बख्श दो, ठेला लगाकर गुजर-बसर कर लेंगे, मगर किसी को छेड़ेंगे नहीं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने सबको समान मताधिकार दिया गया है। एक वोट हर वयस्क नागरिक का अधिकार है। इस एक वोट की कीमत क्या होती है, कैराना वासियों से बेहतर कोई नहीं जानता। यह वोट जब गलत हाथों में जाता है तो कैराना में पलायन होता है और कर्फ्यू लगता है, मगर सही हाथों में जाता है तो विकास तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है। इस दौरान सीएम योगी ने भाजपा-लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में मतदान के लिए प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरा ने इतिहास में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। दस साल पहले भारत के पासपोर्ट की दुनिया में कोई कीमत नहीं थी, मगर आज आप दुनिया में कहीं भी जाएंगे तो वहां आपको सम्मान मिलेगा। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद और उग्रवाद नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्राप्त हुआ है। यही विरासत का सम्मान है। लंबे समय तक उन्होंने किसानों, दबे कुचलों, समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए अपनी आवाज बुलंद की। किसानों के लिए देश की सरकारों को झकझोरा था। चौधरी साहब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश के 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि दी गई। यह चौधरी साहब के सपनों का ही सम्मान है।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य हो रहे हैं। हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, शाकंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है।

सीएम ने प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि कैराना में पहले चरण में मतदान है, इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं। आपको स्वयं तो मतदान करना ही है औरों को भी प्रेरित करना है। इस बार कैराना लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत को 80 से 90 तक ले जाना है। जनता के बीच जाकर बताना होगा कि उनके वोट की कीमत क्या है, क्या सही है और क्या गलत है।

अन्य ख़बरें

बैंक लोन फ्रॉड: अदालत ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी झुनझुनवाला को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा

Newsdesk

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में देरी का दिया हवाला

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading