23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाकाल मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

उज्जैन, 3 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने बुधवार को सपरिवार उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल से देश-प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए हैं। उन्होंने मंगलवार को शहडोल और जबलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

वह बुधवार को जबलपुर से उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर पहुंचकर अपने परिवार के साथ भगवान महाकाल का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

‘शरद पूर्णिमा की शीतल किरणें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें’, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading