जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी युवक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है जहां आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है जहां पुलिस ने आरोपी के विरोध मामला दर्ज करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था जहां पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है जहां एडिशनल एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मुड़िया नाम का लड़का अवैध रूप से देशी पिस्टल लिये अघोरीबाबा मंदिर के पीछे खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसनंे नाम पता पूछने पर अपना नाम मुडिया उर्फ राजीव ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर एवं स्थाई पता ग्राम राजा बरखेड़ा थाना भेडाघाट बताया जो तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड है खोंसे मिला,आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। जहा पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध थाना गोहलपुर में अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के 7 मामले थाने में दर्ज
बाइट – सोनाक्षी सक्सेना – एडिशनल एसपी , शहर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


