31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- हड्डी गोदाम क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया

जबलपुर के हड्डी गोदाम क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया। इस घटना में आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, तो वही उसकी साली की मौत हो गई हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हनुमानताल थाना पुलिस पहुंची, जिन्होंने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल कालेज़ भिजवाया हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक इमरान हनुमानताल का रहने वाला है, उसका पत्नी नाजिया से विवाद हुआ था, जिसके चलते नाजिया अपने मायके हड्डी गोदाम क्षेत्र में अपने मायके आकर रहने लगी थी। मंगलवार की रात को इमरान नाजिया से मिलने उसके घर पहुंचा जहां दोनों का विवाद होने लगा। इस बीच नाजिया की बड़ी बहन ने जब दोनों को समझने की कोशिश की तभी इमरान ने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में जहां नाजिया को गंभीर चोट आई है तो वही उसकी बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत ही हनुमानताल थाना पुलिस को दी।

मौके पर गोहलपुर सीएसपी सहित हनुमानतल थाना पुलिस का स्टाफ पहुंचा और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया साथ ही शव का पंचनामा करने के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी इमरान की तलाश में जुट गई है। सीएसपी का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते यह घटना हुई है। नाजिया को गंभीर चोट आई है तो वहीं उसकी बड़ी बहन की मौत हो गई है आरोपी की तलाश की जा रही है।

बाइट – हाना फारूक

बाइट – आरकेएस राठौर – सीएसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading