32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ईद के मौके पर सलमान ने किया अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान

मुंबई, 11 अप्रैल । गुरुवार को ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ए.आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्‍म ‘सिकंदर’ की घोषणा कर दी।

फिल्‍म की घोषणा के साथ-साथ एक्टर ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। यह फिल्‍म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान ने ट्विटर पर एक झलक शेयर की है, जिसमें सिकंदर के रूप में सलमान खान को देखा जा सकता है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत की गई है।

सलमान ने कैप्शन दिया: “इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक।”

यह पहली बार नहीं है जब सलमान ए.आर. मुरुगादोस के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने पहले ‘जय हो’ में साथ काम किया था।

मुरुगादोस ‘कथ्थी’, ‘धीना’ और ‘स्टालिन’ जैसी कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं।

उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2008 में आमिर खान अभिनीत ‘गजनी’ थी, जो इसी नाम की उनकी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी। उन्होंने विजय अभिनीत एक्शन थ्रिलर ‘थुप्पकी’ का निर्देशन किया।

उनके खाते में कई अन्य फिल्में हैं, जिनमें अक्षय कुमार की ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और विजय-स्टारर ‘सरकार’ शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading