33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले 40 युवाओं ने ईद के मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जबलपुर में इस बार ईद उल फितर का त्यौहार भी राजनीतिक रंग में रंगा हुआ नजर आया, एक तरफ जहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में लोग गले मिलकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दे रहे थे, तो वहीं कुछ मुस्लिम युवक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे थे। जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले 40 युवाओं ने ईद के मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विधायक अभिलाष पांडे के कार्यालय में पहुंचकर इन युवाओं ने भाजपा का दामन थामा और बीजेपी के प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में प्रचार करने का वचन दिया। इस अवसर पर विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कार्यों से मुस्लिम समुदाय भी बेहद खुश है, यही वजह है कि इन्होंने बीजेपी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है, लगभग 15 दिन पहले भी आधा सैकड़ा मुस्लिम युवाओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।

बाइट – अभिलाष पांडे – उत्तर मध्य,  विधायक

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading