28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा- इन लोगों ने बाबासाहेब का अपमान किया

नागपुर, 13 अप्रैल । कांग्रेस लगातार बीजेपी पर संविधान बदलने का आरोप लगाती रही है। इस पर जवाब देने के लिए बीजेपी के फायरब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुद आगे आए हैं। नागपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के संविधान बदलने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर का तिरस्कार करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान एक या दो बार नहीं, बल्कि 62 बार संविधान को अपनी सहूलियत के अनुसार संशोधन किया।

इतना ही नहीं, कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान कभी-भी बाबासाहेब आंबेडकर को भारत रत्न देने की जहमत नहीं उठाई। बीजेपी जब सत्ता में आई, तो बाबासाहेब को भारत रत्न दिया गया, जिससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर की राजनीति में भूमिका को शून्य करने के लिए उन्हें चुनाव में पराजित करवाया। इसके अलावा उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अलग-अलग समय पर संविधान में संशोधन किया। 17 बार नेहरू ने, 33 बार इंदिरा गांधी ने, 7 बार मनमोहन सिंह ने संविधान में संशोधन किया। ऐसे में कांग्रेस के पास हम पर यह आरोप लगाने का नैतिक अधिकार बिल्कुल भी नहीं है कि हम संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

बीजेपी द्वारा उठाए गए कई कदमों को कांग्रेस संविधान के साथ खिलवाड़ बता रही है। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को जब केंद्र सरकार ने निरस्त किया तो कांग्रेस ने इसे संविधान के साथ खिलवाड़ बताया। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए नागरिकता संशोधन कानून को भी कांग्रेस ने संविधान की मूल आत्मा के साथ खिलवाड़ बताया था।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading