31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के साथ उनके ही केबिन में एक व्यक्ति के साथ न सिर्फ अभद्रता की गई बल्कि उनके साथ मारपीट भी की

जबलपुर आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के साथ उनके ही केबिन में एक व्यक्ति के साथ न सिर्फ अभद्रता की गई बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। घटना शुक्रवार की शाम उस समय की है जब आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी अपने केबिन में बैठकर कुछ शासकीय काम कर रहे थे, इस दौरान मनजीत सिंह अरोरा नाम का एक व्यक्ति अपनी फाइल लेकर आया और आरटीओ से गाड़ी का ट्रांसफर करवाने का दबाव बनाया। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने जब मनजीत सिंह से कहा कि ट्रांसफर का काम अब ऑनलाइन हो गया है, इसका भौतिक सत्यापन नहीं किया जाता। इतना सुनते ही मनजीत सिंह अरोरा जितेंद्र सिंह रघुवंशी के साथ बहस करने लगा। कुछ ही देर में दोनों की बहस इस कदर बड़ी की मनजीत सिंह अरोरा ने आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी पर हमला बोल दिया इस घटना के बाद काफी देर तक दोनों के बीच में बहस होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने मंजीत सिंह को केबिन से बाहर निकाला और फिर आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने इस पूरी घटना कि शिकायत माढ़ोताल थाना पुलिस से की। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी का कहना है कि मनजीत सिंह एजेंट है ।शुक्रवार की शाम को एक फोर व्हीलर वाहन की फाइल लेकर उनके पास आया था और ट्रांसफर को लेकर भौतिक सत्यापन करने का दबाव बना रहा था। इस पर आरटीओ रघुवंशी ने मंजीत सिंह से बताया कि एनआईसी में अब भौतिक सत्यापन नहीं होता है इसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई करें, वहीं से ही ट्रांसफर की प्रक्रिया होगी। आरटीओ का इतना बोलने के बाद मनजीत सिंह ने उनके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों के बीच हाथापाई हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करवाया। घटना के बाद आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी थाने पहुंचे जहां उन्होंने मनजीत सिंह के खिलाफ शासकीय काम बाधा, मारपीट, अभद्रता करने सहित कई मामलों की शिकायत दर्ज करवाई। घटना को लेकर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार का कहना है कि आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी की शिकायत पर मामला दर्ज कर मनजीत सिंह की तलाश शुरू कर दी गई है।

बाइट विपिन ताम्रकार थाना प्रभारी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading