32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुड

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली, 15 अप्रैल । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद दिल्ली पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

एक हमलावर को चिन्हित कर लिया गया है, जिसका नाम विशाल उर्फ राहुल बताया जा रहा है, जो कि मूल रूप से गुरुग्राम का निवासी है। उसके खिलाफ 6 मामले भी दर्ज हैं, जिसमें हत्या सहित अन्य जघन्य अपराध शामिल हैं।

सूत्र ने स्पेशल सेल को बताया कि हमने आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, विशाल बीते दिनों रोहतक में एक सट्टेबाज की हत्या में भी शामिल था, लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर।

इसके अलावा, 29 फरवरी को रोहतक में एक सड़क किनारे रेस्तरां में हुई एक अन्य हत्या में विशाल के शामिल होने का भी संकेत मिला है।

रविवार तड़के अभिनेता के मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित घर पर कम से कम तीन से चार गोलियां चलाई गईं।

पिछले कई सालों से, सलमान खान और उनके परिवार को बिश्नोई गिरोह जैसे पंजाब स्थित कुछ माफिया समूहों से धमकियां मिल रही हैं।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading