32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तीन बार रेकी, पांच बार फायरिंग, सलमान खान मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

मुंबई, 16 अप्रैल । सलमान खान फायरिंग मामले में ज्वाइंट कमिश्नर लख्मी गौतम ने प्रेसवार्ता कर अब तक की जांच के बारे में बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिससे कई बड़े खुलासे हुए हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो बाइक सवार युवक सलमान खान के घर के परिसर के पास आते हैं और इसके बाद पीछे बैठा युवक लगातार एक या दो नहीं, बल्कि पांच बार फायरिंग करता है।

वहीं, सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद अनमोल बिश्नोई नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूत्रों से दोनों के बारे में अहम जानकारी जुटाई गई है। गुजरात पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गुजरात पुलिस की मदद से दोनों को पकड़कर मुंबई लाया गया है।

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद गुजरात पुलिस को इनके बारे में सूचित किया गया। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए लोकल अधिकारी की मदद की जरूरत थी, इसलिए हमें लगा कि अगर हम गुजरात पुलिस की मदद लेंगे, तो यह हमारे लिए उचित रहेगा।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने सलमान खान के घर की एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार रेकी की थी, जिसके आधार पर अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करने का प्लान बनाया गया।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई में आरोपी जिस घर में ठहरे हुए थे, वहां किराए के लिए दस हजार रुपए जमा कराए थे, जबकि घर का किराया मात्र 35,00 रुपए था। ऐसे में अब पुलिस यह गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इन दोनों आरोपियों के पास इतने पैसे कहां से आए?

रविवार को सलमान खान के घर के बाहर दो युवकों ने फायरिंग की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, दोनों आरोपियों के परिजनों ने अपने बेटे के ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनका बेटा मुंबई कमाने के लिए गया था, वो इस तरह की हरकत नहीं कर सकता। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

शादी की जिद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका,

Newsdesk

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर हंगामा, विरोध के बीच जेएमआई ने सभी क्लासेज की ऑनलाइन

Newsdesk

सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 7 की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading