November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट में जहर नहीं

लखनऊ, 23 अप्रैल । गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मंगलवार को आई विसरा जांच रिपोर्ट में कोई जहर नहीं पाया गया।

जेल में सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा जिले के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी।

मुख्तार के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया था कि मुख्तार को जहर देकर मारा गया।

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।

अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल में “धीमा जहर” दिए जाने के कारण उनकी मौत हुई।

पोस्टमाॅर्टम जांच की निगरानी और रिपोर्ट तक पहुंच रखने वाले अस्पताल के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “मुख्तार अंसारी की मौत का कारण दिल का दौरा (मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन) था।”

शव का पोस्टमाॅर्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया था।

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जब पोस्टमाॅर्टम हुआ, तो मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

अवैध रूप से भण्डारित रेत का किया गया विनिष्टिकरण

Newsdesk

गड्ढों की सरकार, सफेद घेरों से जवाब! ‘लाड़ला गड्ढा योजना’ लेकर मैदान में उतरे मानवेंद्र मिश्रा

Newsdesk

वारासिवनी में नहर से मिला इंडियन गौर का शव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Newsdesk

Leave a Comment