जबलपुर :- जिला शिक्षा समिति की बैठक आज कलेक्ट कार्यालय में संपन्न हुई जहां पर कई निजी स्कूलों की शिकायत मिलने के बाद जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि जिला समिति की बैठक में कई स्कूलों की शिकायतें आई है जिसे लेकर अगले मंगलवार को जितने भी स्कूलों की शिकायत मिली है उन शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।वही जिन निजी स्कूलों की शिकायतें सही पाई जाएंगी उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
गौरवतलब है की जिले में कई निजी स्कूलों के द्वारा मनमानी की जा रही है।जिसमे फीस वृद्धि हो या फिर कॉपी किताबो को क्रय किये जाने को लेकर अभिवावकों पर दबाव बनाने जैसी शिकायते लगातार मिल रही थी।जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए बैठक ली।
बाइट – दीपक कुमार सक्सेना – कलेक्टर, जबलपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


