31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत की बढ़ती शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है : पीएम मोदी

आगरा, 25 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यह देश की सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। डिफेंस कॉरिडोर से सेना मजबूत होगी। जो लोग बैठकर मलाई खा रहे थे, वह देश में शस्त्र बनने से बौखला गए हैं। वह नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वह मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में जो हथियारों के दलाल हैं। जो पुरानी सरकारों को घूस देकर अपने काम कराने में एक्सपर्ट हो गए। जिन पुरानी सरकारों में बैठे लोगों को मलाई खाने को मिलती थी, वो अब बौखला गए हैं। बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते हैं कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वे एकजुट हो गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को बांटकर रख दिया है। आज मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर शत-प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। आज मैं आपसे मांगने के लिए आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। देश एकजुट होकर कह रहा है – फिर एक बार, मोदी सरकार। भाजपा गांव-गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading