June 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में चाय फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ग्रेटर नोएडा, 30 अप्रैल । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक 12 स्थित चाय फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि निकलने वाला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था। फायर विभाग की आठ गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह के वक्त कंपनी बंद थी और शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

ग्रेनो वेस्ट के इकोटेक 12 स्थित मास्टरब्लेंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में सुबह लगभग 5 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

गनीमत थी फैक्ट्री में रखी हुई चायपत्ती तक ये आग नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग फैक्ट्री के पीछे वाले इलाके में शुरू हुई और बढ़ने लगी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ ने बताया कि मंगलवार को ईकोटेक-12, ग्रेटर नोएडा स्थित चाय बनाने की कंपनी मास्टरब्लेंड प्राइवेट लिमिटेड में विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर 8 गाड़ियों की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading