23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास कार खाई में गिरी, 6 की मौत

देहरादून, 4 मई । देहरादून-मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार चार युवक और दो युवतियों की मौत हो गई।

पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ रेस्क्यू के काम में जुटी है।

दरअसल ये सभी 6 लोग राजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे। चार युवक और दो युवतियां मसूरी घूमने के लिए गए थे। सुबह के समय जब ये लोग देहरादून वापस लौट रहे थे, तब चूनाखान के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़े। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव और घायलों को खाई से सड़क तक निकाला। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की मौत हो चुकी थी। और दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। एक ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक, मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सभी 6 लोग आईएमएस कॉलेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं, इनके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading