34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में पेड़ से लटका मिला संभल के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

ग्रेटर नोएडा, 13 मई । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

पुलिस के मुताबिक, थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-2 के पास एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान संभल निवासी लालटेश (25) के रूप में हुई है।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना की असल वजह क्या है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

राजौरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग में अचानक हुए धमाके में जेसीओ समेत चार घायल

Newsdesk

नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित, अब ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती

Newsdesk

एसपी कार्यालय में दो महिलाओं के बीच जमकर चले लात – घूंसे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading