31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

चारधाम यात्रा के लिए 25 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने कराए रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 13 मई । उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब 25 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

उत्तराखंड के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे तक 25.30 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराए। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई। तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए यात्रा से जुड़े सभी विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से पालन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए ठग लोगों से ठगी भी कर रहे हैं। इन सभी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ और साइबर सेल की नजर है, इन्हें बंद कराया जा रहा है।

आपको बताते दे कि हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसको रोकने के लिए पिछले साल से आईआरसीटीसी के जरिए ही हेली सेवाओं की बुकिंग की जा रही है।

इस साल 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है। हालांकि, इसके लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले ही शुरू हो चुका था।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading