23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजद नेता तेजस्वी यादव पहुंचे स्व. सुशील मोदी के आवास, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

राजद नेता तेजस्वी यादव पहुंचे स्व. सुशील मोदी के आवास, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पटना, 17 मई । बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।

तेजस्वी शुक्रवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने स्व. मोदी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में किसी ने खड़ा किया तो वह सुशील मोदी हैं। उनके जाने के बाद बिहार की राजनीति में बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके साथ हमारा पारिवारिक रिश्ता था।

उन्होंने कहा कि हम लोग अलग-अलग दलों में रहे। उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है।

सोमवार को सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया और अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया था।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading