23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

व्यापार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगा भारत : विदेश मंत्री जयशंकर

व्यापार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगा भारत : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली, 17 मई | विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को चीन का संदर्भ देते हुए कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को दाव पर किसी देश के साथ व्यापार को प्राथमिकता नहीं देगा।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2024’ को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत ने चीन के साथ व्यापार से इनकार नहीं किया है, लेकिन हमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा,“कुछ देशों के साथ संबंधों को जारी रखने के लिए हमें हमें अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा।

उन्होंने चीन के संदर्भ में कहा कि हम अपने लोगों को आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,“ हालांकि हमने लोगों को चीन के साथ काम करने से रोका नहीं है, लेकिन यदि कोई भारतीय विकल्प उपलब्ध है, तो आपको उसे प्राथमिकता देनी चाहिए। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ अपने व्यवसाय के लिए भी अच्छा है।”

मंत्री ने यह भी कहा, “यदि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग होती है, और कोई आपके क्षेत्र में घुस आया है, तो क्या आप उसके साथ व्यापार करेंगे?”

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading