23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नाना पटोले का सीएम योगी को लेकर विवादित बयान, बोले- ‘सीता को चुराने भगवा कपड़े में आया था रावण’

नागपुर, 20 मई । अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले फिर चर्चा में हैं। इस बार नाना पटोले ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है। जिस पर सियासी संग्राम मचा हुआ है। नाना पटोले ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने अन्न सुरक्षा कानून लाया था। इसके तहत ही मोदी सरकार बीते दस सालों से अनाज वितरित कर रही है। चीन से प्लास्टिक का चावल लाकर उसमें मिलावट करके लोगों को बांटा जा रहा है। इस मामले पर सीएम योगी क्यों चुप हैं? उन्होंने यहां तक कहा कि वह (सीएम योगी) अपने आप को संत बताते हैं और भगवा कपड़े पहनते हैं। सीता जी को जब रावण चुराने आया था तब वह भी भगवा कपड़ा पहन कर आया था। भगवा पहनकर गलत नीतियों का समर्थन करना गलत है। उन्होंने कहा कि आज चीन ने जिस तरह से देश की सीमाओं का अतिक्रमण करके रखा है, उसके बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं बोलते? जब भारत के ऊपर उसका दुश्मन देश कब्जा करने की कोशिशों में लगा हुआ है, ऐसे में योगी आदित्यनाथ क्यों आवाज नहीं उठाते हैं। अपने देश पर दूसरा देश कब्जा कर रहा है और वो पीओके की बात कह रहे हैं। जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए योगी आदित्यनाथ ऐसे बयान देते रहते हैं।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading