33.1 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार बद्रीनाथ धाम पहुंचे, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बद्रीनाथ, 21 मई। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार पहुंचे। जहां उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भी बात की। उन्होंने बद्रीनाथ धाम के आसपास के स्थानों की सुरक्षा के साथ मंदिर के बाहर और अंदर की सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा भीड़ नियंत्रण हेतु बनाए गए पुलिस प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने धाम में ड्यूटी कर रहे जवानों से भी बात की और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी को निष्ठा के साथ करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। सभी जवानों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के तहत धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और उनकी सुरक्षा हमें ‘अतिथि देवो भव:’ के आधार पर करनी है। उन्होंने बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर सुगमता से दर्शन कराने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है। धामों में भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण वाहनों को विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि श्रद्धालु इस यात्रा को यादगार और शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

अन्य ख़बरें

जनकल्याण शिविरों से 3 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित, 18 जून तक जारी रहेंगे शिविर

Newsdesk

समरसता सेवा संगठन ने जारी की 2026-27 की कार्ययोजना, सेवा और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

जैन समाज पर टिप्पणी के मामले में निष्कासित भाजपा के पूर्व पदाधिकारी फिर आए चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading