31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सपा और कांग्रेस की सरकार में कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए दिया जाता था सारा पैसा : मुख्यमंत्री योगी

महराजगंज/कुशीनगर, 24 मई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्वांचल के कुशीनगर और महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश को सबसे ज्यादा क्षति कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने पहुंचाई है। आज अयोध्या में रामलला अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। यह डबल इंजन की सरकार की वजह से साकार हो सका है। यह आपके वोट की ताकत से हुआ है। ऐसे में आपको अपने वोट की ताकत से हिंदू और सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार में सारा पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए दिया जाता था। उस दौरान गांव में गरीब की जमीन पर चार लोग टोपी पहनकर पहुंचते थे और जबरन बाउंड्री बनाकर कब्रिस्तान का बोर्ड लगा देते थे। आज यह पैसा भारत की विरासत और भारत के देवालयों को सजाने में खर्च होता है। इसके साथ ही यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा में खर्च हो रहा है। एक-एक करके हर एक स्थान को भव्य स्वरूप देने के साथ आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, राजद, आप समेत अन्य पार्टियां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरोधी रही हैं। इन्होंने सत्ता के लिए पहले देश का विभाजन किया, फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। ये कहते हैं कि हम संविधान बदलकर ओबीसी के आरक्षण में सेंधमारी करके मुसलमानों को दे देंगे। ये देश के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे हैं, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने ओबीसी का सारा आरक्षण मुसलमान को दे दिया था। इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि देश में मुसलमान आरक्षण पाने के अधिकारी नहीं हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि संविधान के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और मंडल कमीशन के तहत ओबीसी जातियों को ही आरक्षण पाने का अधिकार है। यह आरक्षण धार्मिक आधार पर नहीं हो सकता है। धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन की नींव डालने जैसा है। वर्ष 1947 में भारत का विभाजन हो चुका है, अब दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कोरोना कालखंड में देश परेशान था, तब कांग्रेस और सपा के लोग जनता की मदद करने की जगह गायब हो गए थे। यूपी के दो लड़कों में से एक इंग्लैंड तो दूसरा इटली भाग गया था। कांग्रेस और सपा के शासन में गरीब भूखों मरता था, तब हम सब सड़क पर उतरकर उनके हक की लड़ाई लड़ते थे। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने मुसहर जाति के परिवार को एक-एक आवास, जमीन का पट्टा और राशन कार्ड प्रदान किया है।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading