21.2 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कान 2024 महिलाओं के लिए रहा बेहद खास : कियारा आडवाणी

 मुंबई, 27 मई । एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘रेड सी फिल्म फाउंडेशन’ के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस इवेंट को महिलाओं के लिए बेहद खास बताया। कियारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैनिटी फेयर मैगजीन का कवर शेयर किया, जिसमें वह असील ओमरान, अधवा फहद, रमता-टौले सी और सलमा अबू-दीफ जैसी हस्तियों के साथ पोज दे रही हैं। इस कवर पेज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “वंडरफुल वीमेन के साथ वैनिटी फेयर मोमेंट! कान 2024 सिनेमा में महिलाओं के लिए बेहद खास रहा है। इस इवेंट ने हमें चैंपियन बनाया, सेलिब्रेशन हुआ और आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर किया।” इसके बाद एक्ट्रेस ने अनसूया सेनगुप्ता को श्रेय दिया, जो अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं और पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए ग्रां प्री अवॉर्ड जीता। उन्होंने कहा, “भारत की महिलाओं के लिए दो ऐतिहासिक जीत देखने से लेकर दुनिया की मशहूर हस्तियों से मिलना, सिनेमा के प्रति हमारे पैशन और प्यार, फिल्म को लेकर हमारे रोल पर चर्चा होना, इन सभी से मुझे बहुत खुशी मिली है।” कान डिनर पार्टी के लिए कियारा ने ऑफ-शोल्डर पिंक और ब्लैक कलर का फिश टेल वाला गाउन पहना था। इस गाउन में पीछे की ओर एक बड़ा-सा पिंक बो अटैच था, जो उनके आउटफिट में चार चांद लगा रहा था। वहीं गॉर्जियस लुक पाने के लिए एक्ट्रेस ने हाथों में ब्लैक नेट वाले ग्लव्स पहने और बालों का सुंदर बन बनाया, साथ ही मेकअप को लाइट रखा। कियारा आडवाणी के अलावा इस इवेंट में ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading