25.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

इगा स्वियाटेक ने मैच अंक बचाकर नाओमी ओसाका को हराया

 पेरिस, 30 मई। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने निर्णायक सेट में 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 के स्कोर पर मैच अंक बचाते हुए नाओमी ओसाका को हराकर बुधवार को फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दो चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेताओं के बीच मुकाबले में शीर्ष वरीय स्वियाटेक ने वापसी करते हुए स्कोर 5-5 से बराबर किया और कोर्ट फिलिप चैटरियर की छत के नीचे 7-6(1), 1-6, 7-5 से जीत हासिल की। स्टेडियम की छत पर बारिश की बूंदें गिर रही थीं और इसने अन्य कोर्ट पर मैचों में बाधा डाली। पोलैंड की स्वियाटेक को दूसरे राउंड के टेस्ट में पूर्व नंबर एक ओसाका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। अपनी बेटी के जन्म के बाद वापसी के पांचवें महीने में ओसाका ने स्वियाटेक के माथे पर पसीना ला दिया। संघर्षपूर्ण और रोमांचक मैच, जो चैंपियनशिप फ़ाइनल होने का अहसास दे रहा था, में विश्व रैंकिंग में 134 वें नंबर की खिलाड़ी जापानी स्टार ओसाका ने 2019 जैसा प्रदर्शन किया, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था और विश्व में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। लेकिन अंत में स्वियाटेक ने अपनी बची ऊर्जा का इस्तेमाल किया और विजेता बनीं। यह स्वियाटेक की रौलां गैरो में लगातार 16वीं जीत है जो जस्टिन हेनिन के 2005-10 के बीच लगातार 24 मैच जीतने के बाद सर्वाधिक है। स्वियाटेक की यह इस वर्ष की लगातार 14वीं जीत है। ओसाका ने ज्यादा अंक जीते, ज्यादा विनर्स लगाए और ज्यादा सर्विस ब्रेक हासिल किये लेकिन स्वियाटेक ने तब अंक हासिल किये जब ज्यादा जरूरत थी। पहले दो सेट बांटने के बाद ओसाका ने निर्णायक सेट में 3-0 की बढ़त बनायी और 5-3 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रही थीं। लेकिन 30-30 के स्कोर पर वह अपना फोरहैंड नेट में मार बैठीं और फिर बैकहैंड हवा में उछाल बैठीं। स्वियाटेक के दूसरे ब्रेक अंक पर ओसाका ने आसान बैकहैंड को बाहर मार दिया और मैच वापस सर्विस पर लौट आया। ओसाका अंत में मैच समाप्त नहीं कर सकीं। ओसाका ने 5-5 के स्कोर पर सर्विस करते हुए कुछ थके हुए फोरहैंड लगाए और डबल फाल्ट कर स्वियाटेक को 6-5 की बढ़त दे दी। 12वें गेम में स्वियाटेक ने बैकहैंड क्रॉसकोर्ट विनर लगाकर 40-15 की बढ़त बना ली। ओसाका की एक और बैकहैंड गलती ने उन्हें हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया। इस बीच तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ ने पूर्व रौलां गैरो सेमीफाइनलिस्ट तमारा जिदानसेक को एक घंटे 31 मिनट में 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

अन्य ख़बरें

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

एक ही मैच में बने 859 रन, श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading