22.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव : देहरादून में 4 जून को मतगणना के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

देहरादून, 3 जून। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 4 जून को होने वाली है। इस पर सभी दलों की नजर है। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से काउंटिंग शुरू होगी। उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांचों सीटों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। उत्तराखंड में 70 विधानसभाओं में मतगणना के लिए 91 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। इसमें 884 टेबल रखी गई है। सभी जगहों पर थ्री लेयर की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। देहरादून में मतगणना को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस ने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। दून पुलिस द्वारा महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर ड्यूटी चार्ट भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही बैरिकेडिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। मतगणना स्थल के अंदर और मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मोबाइल अंदर लेकर नहीं जा सकता है।

अन्य ख़बरें

ए. पॉल के नेतृत्व में डलास में वैश्विक शांति एवं प्रार्थना रैली, दुनिया भर में युद्ध समाप्त करने की अपील

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading