23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार : मोहन यादव

Madhya Pradesh News, 4 जून । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दावा किया है कि देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है। यह प्रसन्नता की बात है कि कोई सरकार 10 साल चले और फिर देश की जनता भरोसा व्यक्त करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बना रही है। यह हमारे लिए संतोष की बात है। मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के पिछड़ने पर उन्होंने कहा कि हमने तो पहले भी कहा था कि छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ है। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और अभी जो रुझान आ रहे हैं, उनमें सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी और छिंदवाड़ा सिर्फ एक ऐसी सीट थी, जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading