23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, ‘परिवारतंत्र पर लोकतंत्र भारी’

 पटना, 4 जून । बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त की ओर जाता दिख रहा है। एनडीए में शामिल जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि शुरुआती रुझान से साफ है कि परिवारतंत्र पर लोकतंत्र हावी है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमलोग विकास के मुद्दे पर चुनाव में गए थे और शुरुआती रुझान से साफ है कि यहां के मतदाताओं को यह मुद्दा पसंद आया। लोगों को नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की करिश्माई जोड़ी पर भरोसा है। कुशवाहा ने यह भी माना कि इतने कड़े मुकाबले की उम्मीद नहीं थी, फिर भी अभी शुरुआती रुझान हैं और हमें परिणाम का इंतजार करना चाहिए। जनता को एनडीए पर भरोसा है। उन्होंने एनडीए पर कहा कि हो सकता है कि एक-दो सीट का नुकसान उठाना पड़े। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझान में एनडीए 31 सीटों पर आगे चल रहा है और महागठबंधन 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बिहार में एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। बिहार की 40 लोकसभा सीट में भाजपा ने 17, जदयू ने 16, लोजपा (रामविलास) ने 5 तथा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी दिए हैं। दूसरी ओर महागठबंधन में राजद ने 26, कांग्रेस ने 9 और वामपंथी दलों ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा है। राजद ने अपने कोटे से तीन सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को दी थी। मुकेश सहनी की पार्टी ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading