23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरिद्वार ही नहीं उत्तराखंड की सभी पांचों सीट जीतेंगे : वीरेंद्र रावत

हरिद्वार, 4 जून । उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटों पर रुझानों में भाजपा फिलहाल आगे चल रही है। इसी बीच हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। वीरेंद्र रावत ने पत्रकारों ने बात करते हुए कहा कि शाम तक दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हम बहुत अच्छे मार्जिन से चुनाव जीतने जा रहे हैं। लाख से ऊपर की मार्जिन से हमारी जीत होगी। हरिद्वार लोकसभा सीट से अपनी जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त हूं, हम हरिद्वार के साथ-साथ उत्तराखंड की सभी पांचों सीट पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि ये जनता का चुनाव था, जनता ने इसे लड़ा और जनता कांग्रेस के पक्ष में थी। देश भर में बदलाव की बयार है। शाम को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तक इंडिया गठबंधन तीन सौ के पार होगा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लोग डेढ़ लाख वोटों से जीत का दावा कर रहे हैं। पत्रकारों के इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कोई क्या कहे, ये उनकी बात है। मैं 2009 से जनता के बीच में हूं और जनता का जो रुझान था, वह बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ था। महिलाएं महंगाई से बहुत त्रस्त थीं। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। इसलिए निश्चित तौर से हम हरिद्वार सीट जीतने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान मैं 72 सूत्रीय कार्यक्रम लेकर जनता के पास गया था, चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले उन्हें पूरा करुंगा। हमने अपने उन कार्यकर्ताओं को पूरी ट्रेनिंग दी है जो मतगणना में शामिल हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वो किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading