August 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

रजनीकांत की हैदराबाद अस्पताल में अच्छे से हो रही देखरेख

हैदराबाद, 25 दिसम्बर | साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अभिनेता को ब्लड प्रेशर की समस्या है। अभिनेता रात भर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। अपोलो अस्पताल ने कहा कि रजनीकांत की अच्छे से देखभाल की जा रही है। उनके ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए सावधानी पूर्वक दवाइयां दी जा रही हैं।

अस्पताल में अभिनेता की बेटी उनके साथ हैं।

अस्पताल ने कहा, “उनकी हालत स्थिर है और आराम कर रहे हैं। परिवार और इलाज करने वाले डॉक्टरों ने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि वे अस्पताल जाने से बचें, क्योंकि उन्हें किसी भी आगंतुक से मिलने की अनुमति नहीं है।”

अस्पताल ने कहा, “जब तक उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो जाता तब तक अस्पताल में उनकी जांच और निगरानी की जाएगी। ब्लड प्रेशर और थकावट के अलावा उनके शरीर में कोई अन्य लक्षण नहीं है। उनका हेमोडायनामिक भी स्थिर है।”

अस्पताल के अनुसार, रजनीकांत 22 दिसंबर को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए थे।

इससे पहले जारी बयान में अस्पताल ने कहा, “रजनीकांत हैदराबाद में पिछले 10 दिनों से अपनी फिल्म ‘अन्नात्थे’ की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के सेट से कुछ लोग कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए, जिसके चलते रजनीकांत का भी कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें वह 22 दिसंबर को निगेटिव पाए गए। निगेटिव आने के बाद उन्हें आईसोलेशन में रखा गया है और उनकी निरंतर देखभाल की जा रही है।”

उन्होंने जारी बयान में कहा, “हालांकि उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखते हुए उन्हें मूल्यांकन की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने दिग्गज अभिनेता को फोन किया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की।

रजनीकांत ने हाल ही में कहा था कि वह इस फिल्म को समाप्त करने के बाद सक्रिय रुप से राजनीति में प्रवेश करेंगे।

उन्होंने कहा था कि वह इसका विवरण 31 दिसंबर को देंगे।

अन्य ख़बरें

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

Newsdesk

‘खतरों के खिलाड़ी’ ने मुझे मेरी असली ताकत दिखाई, स्टैंड-अप कॉमेडी की वजह से मिला शो: हर्ष गुजराल

Newsdesk

भावनाओं को शब्दों की जरूरत नहीं होती’, सीरत कपूर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading