30.4 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

अफ्रीका में कोविड-19 मामले 26 लाख के करीब पहुंचे

अदीस अबाबा, 26 दिसंबर | अफ्रीकी महाद्वीप में सामने आए कोरोनावायरस मामलों की संख्या 2,597,090 तक पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने शुक्रवार को अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि मौतों की संख्या 61,432 हो गई है।

पूरे महाद्वीप में कोविड -19 से संक्रमित कुल 2,177,981 लोग इससे उबर चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अपडेट से खुलासा हुआ कि, पॉजीटिव मामलों की संख्या के मामले में सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, मिस्र और ट्यूनीशिया शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका में वर्तमान में सबसे अधिक मामले हैं, जो 968,563 है।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, मोरक्को में 425,864 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मिस्र (128,993) और ट्यूनीशिया (126,752) का स्थान है।

अन्य ख़बरें

लंबी शिफ्ट में भी फिट रहने का आसान तरीका ‘वाई-ब्रेक’, सेहत और फोकस दोनों में होगा सुधार

Newsdesk

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना डाइट में नमक, चीनी और तेल की कितनी मात्रा सही, एडवाइजरी जारी

Newsdesk

कूलर के पानी में डालें ये छोटी सी चीज, बदबू और मच्छरों से मिलेगी राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading