September 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

अर्जेंटीना कोपा अमेरिका का दावेदार है : मेसी ब्यूनस

आयर्स, 8 जून । अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अमेरिका में होने वाले कोपा अमेरिका कप के लिए अर्जेंटीना को प्रबल दावेदार बताया है। शिन्हुआ के अनुसार मौजूदा विश्व कप और कोपा अमेरिका चैंपियन अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत 20 जून को कनाडा के खिलाफ मैच से करेगा। इसके बाद ग्रुप चरण में उसे चिली और पेरू से खेलना होगा। मेसी ने अर्जेंटीना न्यूज सर्विस इन्फोबे से कहा,” मुझे लगता है कि अर्जेंटीना हमेशा दावेदार रहा है।सफलता की मौजूदा अवधि से पहले भी अर्जेंटीना ब्राजील की तरह दावेदार था। यह कोपा अमेरिका भी अपवाद नहीं होगा। ” 36 वर्षीय इंटर मियामी फॉरवर्ड ने कहा,”मुझे लगता है कि सभी दक्षिण अमेरिकी टीमें इस समय काफी ताकतवर हैं। उरुग्वे, कोलंबिया, इक्वाडोर सभी बहुत अच्छी हैं। हर मैच एक कड़ा मुकाबला होगा और यह एक मुश्किल टूर्नामेंट होगा। ” अर्जेंटीना दुनिया के सबसे पुराने महाद्वीपीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को इक्वाडोर और ग्वाटेमाला के खिलाफ नौ और 14 जून को मैत्री मैचों से अंतिम रूप देगा।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading