July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई में बारिश से गिरा घर का हिस्सा, नाबालिग और पिता की मौत

मुंबई, 10 जून । मुंबई में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण विक्रोली में एक मकान का एक हिस्सा ढह जाने से एक नाबालिग लड़के और उसके पिता की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 11.15 बजे एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने मुंबई दमकल विभाग को बताया कि मुंडेर (लोहे की बीम) का कुछ हिस्सा और एक मंजिल का स्लैब गिर गया था। टूटे हुए हिस्से का कुछ भाग लटका हुआ था जिसे उपकरणों की मदद से दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने हटाया। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को वहां से निकाला और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही उन्हें एक निजी वाहन में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। दोनों पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं। दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ितों की पहचान नागेश आर. रेड्डी (38) और रोहित रेड्डी (10) के रूप में हुई है। बीएमसी ने कहा कि मलबे के नीचे फंसे अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

रेत माफिया के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट की कार्रवाई; 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद

Newsdesk

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading