23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक महिला की मौत

गंगोत्री, 12 जून। उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार रात हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस गंगनानी के पास करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंगनानी और हर्षिल सहित अन्य जगहों से मेडिकल टीमों और एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि हादसे के समय बस में 27 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार, बस यात्रियों को गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी की ओर आ रही थी, तभी बस गंगनानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर 15 से 20 मीटर खाई में जा गिरी और पेड़ पर लटक गई। सूचना मिलने पर गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन अन्य पुलिसकर्मियों और 108 टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। हादसे के बाद उत्तरकाशी डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने जरूरत पड़ने पर मौके के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भेजने के भी निर्देश दिए। सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला अस्पताल समेत हायर सेंटर को अलर्ट रहने और आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट करने हेतु भी प्रशासन को निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की कामना करता हूं।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading