31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए मानदंड स्थापित करेगा अरुणाचल : सीएम योगी

 लखनऊ, 13 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में नवगठित सरकार में सीएम पद की शपथ लेने पर पेमा खांडू को शुभकामनाएं दी है। योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए विश्वास जताया है कि अरुणाचल प्रदेश में नई सरकार समृद्धि, विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए मानदंड स्थापित करेगी। सीएम योगी ने अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप मुख्यमंत्री चाउना मीन को पदग्रहण करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में दोनों नेताओं का कार्यकाल सफल होगा और इनके नेतृत्व में राज्य समृद्धि, विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए मानदंड स्थापित करेगा।” बता दें कि भाजपा नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता चाउना मीन उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को मतदान कराया गया था। 4 जून को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें भाजपा ने 46 सीटें जीतीं। हालांकि, मतगणना से पहले ही 10 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए थे। –आईएएनएस विकेटी/एबीएम

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading