23.7 C
Jabalpur
October 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक बढ़कर बंद

मुंबई, 18 जून। भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र काफी मुनाफे वाला रहा। दिन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 77,366 और 23,579 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 308 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 77,301 और निफ्टी 92 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 23,557 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी दिन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिलने के कारण डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। एचएएल का शेयर करीब 6.5 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है। वहीं, अन्य डिफेंस कंपनियां जैसे बीईएल, कोचीन शिपयार्ड, मझगांव डॉकयार्ड और पारस डिफेंस एंड स्पेस में 20 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। छोटे और मझोले शेयरों में भी जबरदस्त तेजी थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 264 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,490 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 194 अंक या 1.08 प्रतिशत के तेजी के साथ 18,238 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, विप्रो, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, जेएसडब्लू स्टील, एसबीआई और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईटीसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे। बोनांजा पोर्टफोलियो के वैभव विदवानी का कहना है कि कारोबारी सत्र में बाजार को बैंकिंग और आईटी शेयरों से सहारा मिला। डिफेंस शेयरों में खरीदारी देखी गई। इसकी वजह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से दिया गया बयान है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2028-29 तक 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का डिफेंस निर्यात का लक्ष्य रखा है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, सीएम अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

Newsdesk

कोलकाता पंडाल भगदड़ में 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Newsdesk

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: खड़गे, राहुल, ममता समेत कई नेताओं ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ होने की कामना

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading