23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

देहरादून में पेड़ों को बचाने के लिए 23 जून को प्रदर्शन

 देहरादून, 20 जून । उत्तराखंड को प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां विकास भी खूूब हो रहा है। अब, देहरादून में दिलाराम चौक से सीएम आवास के आसपास पेड़ों के कटान की ‘कथित योजना’ का पर्यावरण प्रेमी विरोध कर रहे हैं। 23 जून को पर्यावरण प्रेमी पेड़ों की कटान की योजना के विरोध में राजधानी देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। पर्यावरणविद रवि चोपड़ा ने कहा कि सीधे शब्दों में कहूं, तो मैं ये कहूंगा कि उस विकास में मनुष्य या हर प्राणी के जीवन के लिए कोई चिंता या जगह ही नहीं, वो बेवकूफी का विकास है। एक सपना है कि 2047 में विकसित भारत बनेगा। लेकिन, जिस राह पर हम चले हैं, उसी राह पर अगर हम चलते रहे, तो 2047 तो छोड़िए, 2037 तक ये पूरी घाटी वीरान हो जाएगी। यहां पर जीवन असंभव हो जाएगा। हरिद्वार का तापमान लगातार बढ़ रहा है। हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि आप लोग सब मोटर बाइक पर अपने काम पर जाते हो, आपको लू के थपेड़े पड़ते हैं। हम सब उसे झेल रहे हैं। प्राकृतिक जंगल को काटकर, पेड़ों को काटकर हम यहां पर एक कंक्रीट का जंगल बना दिए हैं। 50 डिग्री सेंटीग्रेड तक इस दशक में टेम्परेचर चला जाए, तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। ऐसी परिस्थिति में जीना काफी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरादून का तापमान 49 डिग्री पहुंच गया। देहरादून में ऐसा तो कभी नहीं हुआ। इससे आम आदमी परेशान है। जो आदमी एसी नहीं लगा सकता, कूलर नहीं खरीद सकता, उसका जीवन कैसे बीतेगा, इसकी चिंता किसे होगी? उस कष्ट से हमें बचना है और क्लाइमेट चेंज से होने वाले नुकसान से सावधान रहना है। सबसे बढ़िया उपाय है पेड़ों की रक्षा करना। हमें पेड़ बचाना और लगाना है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading