21.8 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का शांगहाई केंद्र स्थापित

 बीजिंग, 20 जून । अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को चीन के शांगहाई में आयोजित हो रहे वर्ष 2024 लूच्याच्वुई फोरम में शांगहाई क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। बताया जाता है कि शांगहाई केंद्र आईएमएफ द्वारा वैश्विक स्तर पर स्थापित क्षेत्रीय केंद्रों में से एक है। इसका उद्देश्य आईएमएफ और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक शक्तियों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत करना है। इसके साथ नवोदित बाजारों और मध्य आय वाले देशों की चिंता वाले क्षेत्रों में अध्ययन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में आर्थिक शक्तियों को लक्षित क्षमता निर्माण का समर्थन दिया जा सके और विश्व व क्षेत्रीय वित्तीय स्थिरता की रक्षा की जा सके। इस मौके पर चीनी जन बैंक के महानिदेशक फान कोंगशंग ने आईएमएफ के शांगहाई केंद्र की स्थापना का स्वागत किया और विश्वास जताया कि शांगहाई केंद्र आईएमएफ और चीन के बीच सहयोग गहराएगा, एशिया-प्रशांत क्षेत्र स्थित देशों के बीच समग्र आर्थिक नीतियों का समन्वय मजबूत करेगा और वैश्विक व क्षेत्रीय वित्तीय स्थिरता की रक्षा करेगा। वहीं, आईएमएफ की निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि आईएमएफ ने चीनी जन बैंक के साथ शांगहाई केंद्र की स्थापना की। इससे गतिशील एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आईएमएफ का कार्य मजबूत किया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग बढ़ाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading