May 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

अमेरिका ने रूसी कंपनी कैस्परस्की के सॉफ्टवेयर बैन करने की घोषणा की

वाशिंगटन, 21 जून । अमेरिका ने मॉस्को स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्की द्वारा बनाए गए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि “रूसी सरकार की आक्रामक साइबर क्षमताओं और कैस्परस्की के संचालन को प्रभावित करने या निर्देशित करने की क्षमता के कारण” अमेरिका में कंपनी के संचालन से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। बयान में कहा गया है, “कैस्परस्की अब आम तौर पर अन्य गतिविधियों के अलावा अमेरिका में अपने सॉफ़्टवेयर नहीं बेच सकेगी और न ही पहले से उपयोग किये जा रहे सॉफ़्टवेयर के अपडेट प्रदान करने में सक्षम होगी।” विभाग ने कहा कि कैस्परस्की के व्यापक रूप से इंस्टॉल किए गए एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर के निजी और पेशेवर यूजरों को जोखिम के कारण कोई अन्य विकल्प तलाशना चाहिए। वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने कहा, “रूस ने बार-बार दिखाया है कि उनके पास कैस्परस्की लैब जैसी रूसी कंपनियों का शोषण करने की क्षमता और इरादा है, ताकि वे संवेदनशील अमेरिकी जानकारी एकत्र कर सकें और उसे हथियार बना सकें। हम अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए अपने पास मौजूद हर उपकरण का उपयोग करना जारी रखेंगे।” अमेरिका में कैस्परस्की सॉफ्टवेयर की बिक्री पर 20 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। रूसी बहुराष्ट्रीय कंपनी 29 सितंबर तक मौजूदा यूजरों को सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करने में सक्षम होगी। कैस्परस्की का सॉफ्टवेयर यूजरों को ट्रोजन, स्पाइवेयर और अन्य साइबर खतरों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अमेरिका में, सरकारी उपकरणों पर इसके इंस्टॉलेशन पर 2017 से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जर्मनी में भी सूचना सुरक्षा के जुड़े संघीय कार्यालय ने सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है। कैस्परस्की ने अपने उत्पादों से किसी प्रकार का जोखिम होने की बात से इनकार करते हुए कहा है कि यह एक निजी वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी है जिसका रूसी सरकार से कोई संबंध नहीं है।

अन्य ख़बरें

बीजिंग में डब्‍ल्‍यूएमसीसी की 35वीं बैठक: सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर भारत और चीन की सहमति

Newsdesk

अमेरिका ने तिब्बती नेता पेन्पा त्सेरिंग को दी बधाई, सीटीए के साथ सहयोग जारी रखने की जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

एसी गैस लीक से छह नवजातों की मौत, जांच शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading