23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

प्रो-बॉक्सर, डब्लूबीसी चैंपियन नीरज गोयत बिग बॉस ओटीटी में आएंगे नजर

 नई दिल्ली, 21 जून । भारत के मशहूर पेशेवर मुक्केबाज और डब्लूबीसी एशिया खिताब धारक नीरज गोयत को बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। नीरज दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुक्केबाजी के इस पेशेवर खिलाड़ी ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और फरहान अख्तर जैसी मशहूर हस्ती को तूफान जैसी फिल्मों में मुक्केबाजी कौशल दिखाने के लिए ट्रेन भी किया था। दिलचस्प बात यह है कि उसी फिल्म में नीरज ने भी बेशक छोटा लेकिन एक रोल निभाया था। करनाल के मुक्केबाज नीरज को 2006 में इस गेम से प्यार हो गया था। 2008 के यूथ नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, उन्होंने अपनी स्पष्ट प्रतिभा के कारण बहुत जल्दी पहचान हासिल कर ली। उनका करियर आगे बढ़ता चला गया और वे तीन डब्लूबीसी एशिया खिताब जीतने के बाद 2015, 2016 और 2017 में डब्लूबीसी विश्व रैंकिंग में स्थान पाने वाले भारत के पहले मुक्केबाज बन गए। बिग बॉस के घर जाने की अपनी उम्मीद में नीरज ने कहा, “मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं और बिग बॉस परिवार को मुझे इस शो में शामिल करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। “मेरे जैसे मुक्केबाज के लिए इस माहौल में रहना और सभी आमंत्रित सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताना एक रोमांचक समय होगा। मैं इस सीजन में खिताब जीतने के साथ-साथ अपने दर्शकों का विश्वास जीतने के लिए भी उत्सुक हूं।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading