23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम पर भाजपा के ही विधायक ने उठाए सवाल

देहरादून, 27 जून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विकास कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी के तहत पूरे शहर में निर्माण कार्य किया जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसे लेकर अपनी पीठ भी थपथपा रही है। हालांकि उन्हीं की पार्टी के विधायक विनोद चमोली इससे खुश नजर नहीं आ रहे हैं। चमोली ने स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों पर बड़े सवाल उठाए हैं। भाजपा विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं स्मार्ट सिटी के काम से नाखुश हूं और इसे लेकर कई बार अपनी बात को प्रमुखता से रख चुका हूं। स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट पूरे शहर में नहीं बल्कि 10 वार्ड में है। कुछ पैन सिटी प्रोजेक्ट हमने लिए हैं, लेकिन उसमे पूरे शहर का ड्रेनेज नहीं है। यह कुछ चुनिंदा स्थानों पर है, जहां स्मार्ट सिटी को अपना काम करना था। हालांकि मैं उनके काम से संतुष्ट नहीं हूं। देहरादून के लिए 2000 करोड़ रुपये का ड्रेनेज सिस्टम प्लान लाया जा रहा है। इससे यह तो साफ हो गया है कि स्मार्ट सिटी के तहत जो काम हुए वह बिना प्लानिंग के किए गए। अब एक बार फिर शहर की सड़कें खोदी जाएगी और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हम आने वाले समय में पूरे शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठीक करेंगे। हालांकि इसके लिए थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि, इस समस्या से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी। दरअसल, बीते कई सालों से स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों के कारण देहरादून के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। अब मॉनसून भी जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के लिए सड़कें खोदी जाएगी तो जाम की स्थिति पैदा होगी और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading