23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तीन नए आपराधिक कानून लागू करने पर उत्तराखंड सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार

देश भर लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार

देहरादून, 1 जुलाई । देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो चुके हैं। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। सीएम धामी ने कहा कि सोमवार से पूरे देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू कर दिये गये हैं। आज का दिन काफी ऐतिहासिक है, क्योंकि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जटिल पुराने कानून को सरल किया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने कानून से न्याय मिलने में काफी परेशानी होती थी। अपराधी सजा से बच जाते थे, पुलिस को परेशानी होती थी, उन्हें ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ती थी। वैसे कानून को भी सरल कर दिया गया है। नए कानून के लागू होने के बाद आम आदमी को अब जल्दी न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए कानून के लागू होने को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। बीस करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। उन्होंने पुलिस विभाग और आम जनता को बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि इस नए कानून के लागू होने से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त होगी। यह कानून दिसंबर 2023 में ही संसद से पारित हो गया था। इसे लागू करने से पहले सभी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading