38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

लेफ्टिनेंट-जनरल जेनी कैरिगनन कनाडा की पहली महिला सेना प्रमुख नियुक्त

ओटावा, 4 जुलाई । कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लेफ्टिनेंट-जनरल जेनी कैरिगनन को देश की शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। यह पहली बार है जब एक महिला को देश की शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जेनी कैरिगनन वर्तमान रक्षा प्रमुख जनरल वेन आइरे की जगह लेंगी। वह कनाडाई सशस्त्र बल (सीएएफ) से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जेनी कैरिगनन 18 जुलाई को कार्यभार संभालेंगी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैरिगनन का सैन्य करियर 35 वर्षों से ज्यादा का है। जेनी कैरिगनन दो कॉम्बैट इंजीनियर रेजिमेंट, रॉयल मिलिट्री कॉलेज सेंट-जीन और कनाडा डिवीजन को संभाल चुकी हैं, जहां उन्‍होंने 10 हजार से ज्यादा सैनिकों का नेतृत्व किया है। साल 2008 में जेनी कैरिगनन सीएएफ इतिहास में लड़ाकू हथियार इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला बनीं। वह अफगानिस्तान युद्ध, बोस्निया-हर्जेगोविना, इराक और सीरिया में सैनिकों की कमान संभाल चुकी हैं। 2019 से 2020 तक नाटो मिशन के तहत इराक में तैनात रहीं।

अन्य ख़बरें

जेडी वेंस ने पत्नी उषा को दिया आस्था में वापसी का श्रेय, बोले- ‘रिश्ते ने बदली मेरी सोच

Newsdesk

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे मंगोलिया, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

Newsdesk

ब्रिक्स एनएसए बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि नेजामी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading