31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएम योगी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए पौधे

एक पेड़ मां के नाम' का अभियान

लखनऊ, 4 जुलाई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देशवासियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। उन्होंने कहा, इसी क्रम में मैंने आज मुख्यमंत्री आवास पर पेड़ लगाया है। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम मोदी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करता हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर पेड़ लगाने के दौरान मीडिया से बातचीत की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि प्रदेश की आबादी के अनुसार, हर व्यक्ति ‘वृक्षारोपण महाभियान’ का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में हमने 54 करोड़ पौधे भी तैयार किए हैं। इसमें पर्यावरण के लिए उपयोगी पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरूद, शीशम और सागौन आदि पेड़ हैं। सीएम ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर पर निःशुल्क सहजन का पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। सहजन हर किसी के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी फली की सब्जी या सूप के उपयोग से कुपोषण दूर हो सकता है। हम लोगों ने दो साल पहले भी पीएम आवास योजना के हर लाभार्थी के घर पर सहजन का पेड़ लगाया था। यह अब काफी बड़े हो चुके हैं। इस बार फिर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास सहजन के लगभग 55 लाख पौधे हैं। अलग-अलग वैरायटी के पौधे पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। इसके तहत व्यापक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, पार्कों, सड़क के किनारे, खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी वन महोत्सव के साथ-साथ वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे, इस विश्वास के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम लखनऊ में किया गया है। इस महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। यह कार्यक्रम अभी से प्रारंभ है। 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाअभियान के महापर्व में हर कोई हिस्सा लेगा। इन पौधों की देखभाल हो सके, इसके लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम चलेंगे। सीएम ने आग्रह किया कि जो व्यक्ति पेड़ लगाए, वह उसकी सुरक्षा भी करें।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading