23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Uttarakhand Weather – उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, सतर्क रहने की अपील

देहरादून, 5 जुलाई | उत्तराखंड में मानसून के कारण कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में भी भारी बारिश को लेकर 24 से 48 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। बीते कई दिनों से प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन के साथ-साथ नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उन्होंने नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि अगर बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें, अन्यथा सुरक्षित स्थान पर ही रहें, ताकि जान-माल का नुकसान ना हो। हालांकि, 7 जुलाई से बारिश में कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान भी जताया है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं जिले में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी में जाने से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ पर आने-जाने वाले लोगों को भी धैर्य रखने की अपील करते हुए उन्होंने प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading