26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को बरतनी होंगी ये सावधानियां

Shubman Gill confirms Abhishek Sharma to open with him in T20I series opener against Zimbabwe

हरारे, 6 जुलाई। भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार से कर रही है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया जीतने के लिए पसंदीदा है लेकिन उनको जिम्बाब्वे के खिलाफ कुछ चीजों के प्रति सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों में सिकंदर रजा पर खास ध्यान देना होगा जो अकेले दम पर भी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। सिकंदर रजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल कर सकते हैं। ये खिलाड़ी हालांकि अच्छी तेज गेंदबाजी के समक्ष बहुत सहज नहीं रहता है इसलिए भारतीय टीम इस बात का फायदा उठाने के लिए अपने तेज गेंदबाज के साथ प्लान बनाकर अपना काम आसान कर सकती है। वहीं रजा की गेंदबाजी के खिलाफ भारत ऐसे बल्लेबाजों को खड़ा कर सकता है जो स्पिन के खिलाफ बढ़िया रहे हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ऐसे ही खिलाड़ी हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे की तेज गेंदबाजी जोड़ी के तौर पर रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुज़रबानी नई गेंद से कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को स्विंग के प्रति सचेत रहना होगा वर्ना भारत को पावरप्ले में कुछ विकेट गंवाने पड़ सकते हैं जो टीम के लिए अच्छी स्थिति नहीं होगी। भारत इन दोनों तेज गेंदबाजों के प्रति सचेत रवैया अपनाते हुए बाकी गेंदबाजों पर आक्रमण कर सकता है। भारतीय खिलाड़ियों के पास पावरप्ले में स्कोर को तेज करने का मौका तो होगा लेकिन हरारे की परिस्थितियों से तालमेल बैठाए बगैर यहां बड़ा स्कोर आसान नहीं है। आमतौर पर इस मैदान पर 150-160 के बीच का स्कोर पर्याप्त रहता है। ये कुछ ऐसी बात है तो टीम इंडिया पहले टी20 मैच के दौरान ध्यान में रखेगी। भारत के पास पहले मैच में बहुत ज्यादा बल्लेबाजी गहराई नहीं है। ऐसे में अंधाधुंध खेल टीम को बैकफुट पर भी धकेल सकता है। भारत के ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 के सीजन में रनों का अंबार देखकर आ रहे हैं लेकिन हरारे में उनको आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह से खेलते हुए अपने खेल को आगे बढ़ाना होगा।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading