23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड में 15 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

देहरादून, 9 जुलाई। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने जा रही है। यह बैठक देहरादून में 15 जुलाई को होगी। देहरादून में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में 1300 से अधिक पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, बैठक में पार्टी के करीब 1200 कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी ने बताया कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव की भी समीक्षा की जाएगी साथ ही पार्टी के आगे की रणनीति तय होगी। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक 15 जुलाई को होगी, जिसमें मंडल अध्यक्ष स्तर तक के पदाधिकारी भाग लेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य रूप से इस बैठक में शामिल रहेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल समेत कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। कोठारी ने दावा किया कि केंद्र के एजेंडे के अनुरूप ये बैठक हो रही है, केंद्र के एजेंडे में सभी प्रदेशों में विस्तृत कार्य समिति बनाने की योजना है। इसे देखते हुए केंद्र की ओर से सभी प्रदेशों के एक एक बड़े नेता को जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय स्तर के ये नेता अलग-अलग राज्यों में जाकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading